उप्र न्यूज़

लखनऊ में व्यापारी ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कप्तान सिंह सरदार (55) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कासगंज के निवासी थे और वर्तमान में पारा क्षेत्र के भपटामऊ मोहल्ले में रहकर सोने की कील का व्यापार करते थे। वह लाइसेंसी शस्त्र धारक थे और अपने दो बेटों व बहुओं के साथ रह रहे थे।बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मामले की गहन जांच की जा रही

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

आज बहू के दहेज के केस की तारीख थी

जानकारी के अनुसार, सरदार कप्तान सिंह मूल रूप से कासगंज के रहने वाले थे। उनके चार बेटे हैं। इनमें से दो बेटे विनायक और कुलदीप अपनी पत्नियों के साथ भपटामऊ में ही रहते हैं। अन्य दो बेटे अजय और पवन कासगंज में रहते हैं। पवन की पत्नी मोहिनी का दहेज से जुड़ा मामला कासगंज न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी बुधवार को पेशी थी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button