smupnews

महिला से प्रेम करना युवक को पड़ा भारी, जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

बदायूं। यूपी के बदायूं जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक पर महिला से प्रेम करना भारी पड़ गया। परिवार वालों व ग्रामीणाें को इसकी जानकारी मिली तो युवक को पकड़कर पहले मुंह काला किया। इसके बाद फिर गले में जूतों की माला टांगकर पूरे गांव में घूमाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

युवक शादी शुदा महिला को लेकर चला गया था दिल्ली

जानकारी के लिए बता दें कि जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसका गांव की ही एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण महिला अपने पति और परिवार को छोड़कर दिल्ली में प्रेमी के यहां चली गयी। इसके बाद वो दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए। आठ दिन पहले ही घरवालों ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को बहाने से गांव बुला लिया।

बहाने से दोनों को ग्रामीणों ने बुलाया गांव

आरोप है कि उसे और उसकी प्रेमिका को बंधक बनाकर मारपीटा गया। पेशाब भी पिलाया गया। इतना ही नहीं महिला के परिवार वालों ने युवक का मुंह काला करके जूते की माला पहनकर गांव में घुमाया। इसका अब वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से सार्वजनिक हो रहा है। वीडियो में युवक गले में जूतों की माला टांगकर गांव की गलियों से गुजर रहा है और उसके पीछे-पीछे बहुत सारे ग्रामीण चलते दिखाई दे रहे है।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उधर, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर महिला के परिवार और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष वेदपाल सिंह ने मंगलवार को बताया कि मारपीट का मुकदमा पहले से ही दर्ज था। वीडियो सामने आने के बाद धाराओं में परिवर्तन किया गया है। जिन लोगों पर युवक द्वारा आरोप लगाए गए हैं, उन लोगों की जल्दी गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। जरूरत पड़ी तो महिला का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *