होमउप्र न्यूज़महाशिवरात्रि पर शिव बारात शिव विवाह संपन्न

महाशिवरात्रि पर शिव बारात शिव विवाह संपन्न

प्रयागराज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर निगम चौराहा मंफोर्डगंज पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बहुत धूमधाम के साथ भगवान शिव की बरात निकाली गई जो कि पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए वापस निगम चौराहे पर समाप्त हुई‌ । यहां पर भगवान शिव और मां पार्वती का जयमल और विवाह का कार्यक्रम संपन्न कराया गया और तमाम नगर वासियों ने यहां पर भगवान शिव का और भगवान महा पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा कल्याणी नंद गिरी छोटी गुरु मां ने पधार कर विवाह को संपन्न कराया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। महामंडलेश्वर ने समस्त क्षेत्र वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी अपना आशीर्वाद दिया और किन्नर को भगवान शिव का ही स्वरूप अर्धनारीश्वर बताया।कार्यक्रम कमेटी के चेयरमैन विमल गुप्ता, अध्यक्ष अर्जुन केसरवानी, उपाध्यक्ष डब्बू सोनकर, क्षेत्रीय पार्षद विश्वास रावत, गुड्डू गुप्तारमन गुप्ता, जय हिंद अनिमेष अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संयोजन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष लालू मित्तल ने समस्त व्यापारियों को और क्षेत्र वासियों को महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और 10 तारीख को होने वाले भंडारे में आमंत्रित किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments