smupnews

लखनऊ में युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

लखनऊ । राजधानी के हुसैनगंज थाना क्षेत्र उदयगंज के डायमण्ड प्लाज़ा में रहने वाले सुनील कुमार जेटली ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। उधर सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

जेटली बुक डिपो नाम से दुकान चलाते थे

शुक्रवार को दोपहर बाद सुनील कुमार जेटली उम्र करीब 59 वर्ष पुत्र हीरानाथ जेटली निवासी डायमंड अपार्टमेंट फ्लैट न0- 102 पुराना किला थाना हुसैनगंज लखनऊ ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से स्वयं को गोली मार ली। जिन्हें परिजनों द्वारा तुरन्त सिविल अस्पताल हज़रतगंज लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक सुनील पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मृतक सुनील कुमार जेटली उपरोक्त आनंदनगर आलमबाग में जेटली बुक डिपो नाम से दुकान चलाते थे।

कर्ज से परेशान युवक ने कीटनाशक दवा खाकर दी जान

राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने कर्ज के दबाव में आत्महत्या करने की बात कही। दवा खाने से पहले उसने वीडियो बनाया और कहा कि वह काफी दबाव में है और उसके मरने के बाद सारी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी।युवक ने वीडियो बनाकर परिजनों को संदेश दिया और दवा खाने का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।युवक का नाम रिशु है। मामले की जानकारी पर पुलिस व परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *