smupnews

लखनऊ में बेटा-बेटी की हत्या करने के बाद मां फांसी पर झूली, बिहार का रहने वाला था परिवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आयी है। एक मां अपने ही बेटी-बेटी की हत्या करने के बाद उन्हें फंदे से टांग दिया। इसके बाद फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पति होटल से घर वापस लौटा, तो उसने पत्नी को आवाज लगाई। फिर दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब कोई रिस्पॉन्स नहीं आया था, तो खिड़की से झांक कर देखा तो फंदे पर शव लटक रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला। घटना मार्टिन का पुरवा में गुरुवार रात की है।

रात करीब 1 बजे पति रवि होटल से घर लौटा तब हुई जानकारी

हजरतगंज एसीपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले होटल कर्मी रवि सिंह परिवार के साथ मार्टिन का पुरवा में किराए पर रहते हैं। गुरुवार रात करीब 1 बजे पति रवि होटल से घर लौटा। उसने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था। पत्नी सौम्या को आवाज देकर बुलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर दरवाजा पीटने लगा। इसके बाद भी कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। इसी बीच दरवाजा पीटने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जुट गए। जब उसने खिड़की से अंदर झांक कर देखा, तो उसकी सौम्या (24) और उसका बेटा विराट (3) और बेटी अंशु (2) का शव फंदे से लटक रहा था।

शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही

एसीपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि रवि की सूचना पर इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रिकेश कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बेलचे की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर तीनों को नीचे उतारा। इसके बाद उन्हें सिविल हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।एसीपी बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। ​​​​​टीन शेड में एंगल में सौम्या का शव साड़ी और उसके दोनों बच्चों के शव दुपट्टा के सहारे लटक रहा था। पुलिस टीम ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके की जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए है। हालांकि यह घटना जो भी सुना वह एक बार हैरान रह गया कि मां भी ऐसा कर सकती है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *