होमउप्र न्यूज़वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप! रिश्वत मांगने के आरोप में लखनऊ का...

वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप! रिश्वत मांगने के आरोप में लखनऊ का दरोगा सस्पेंड, ACP को सौंपी गई जांच

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित ऑडियो-वीडियो क्लिप ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। रहीमाबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक (दरोगा) गुड्डू प्रसाद पर एक मुकदमे की विवेचना के दौरान अभियुक्त पक्ष के पैरवीकारों से धनराशि मांगने के आरोप सामने आने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायरल हो रही ऑडियो-वीडियो क्लिप की प्रारंभिक जांच में मामला थाना रहीमाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 59/2026 (धारा 420 और 406) की विवेचना से जुड़ा पाया गया। आरोप है कि विवेचना के दौरान अभियुक्त पक्ष के पैरवीकारों से कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने बिना देर किए उपनिरीक्षक गुड्डू प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अलीगंज को सौंप दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि आरोपों की पुष्टि होती है, तो संबंधित उपनिरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फिलहाल, वायरल ऑडियो-वीडियो की सत्यता और उसमें किए गए दावों की विस्तृत जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments