होमउप्र न्यूज़अमेठी में सांड़ ने महिला को पटक-पटककर मार डाला

अमेठी में सांड़ ने महिला को पटक-पटककर मार डाला

अमेठी। बेसहारा जानवरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। राह पर चलते लोगों को अब तो हमला करना शुरू कर दिया है। अमेठी जनपद में कुछ ऐसा ही हुआ। एक महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान वहां सांड़ ने पहुंचकर उस पर हमला बोल दिया। जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गयी और जब तक लोग पहुंचे तब तक महिला की मौत हो गयी।

यह घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ चौराहे के पास की है। यहां पर एक 55 वर्षीय महिला शुक्रवार को घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान गांव में घूमता हुआ सांड़ महिला के घर के पास पहुंचा। महिला ने उसे भगाना चाहा तो सांड़ ने महिला को दौड़ा लिया और पटक-पटककर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो सांड़ भाग खड़ा हुआ। महिला को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments