उप्र न्यूज़

प्रेमिका से मिलने पहुंचे दोस्तों ने की हत्या, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार

मीरजापुर। जनपद की पड़री पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा हत्या की घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद किया है।

पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी

पुलिस अधीक्षक (नगर) नितेश सिंह ने बताया कि 24 मई की रात सूचना मिली कि थाना पड़री में दर्ज हत्या के मुकदमे में नामजद अभियुक्त मोटरसाइकिल से ग्राम गौराराज की ओर जा रहा है। सूचना पर सक्रिय पुलिस टीम ने बौड़री पहाड़ी के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान खुद को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

अवैध तमंचा, कारतूस और गमछा बरामद हुआ

पुलिस ने आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय बिंद निवासी सुखनई थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, कारतूस और गमछा बरामद हुआ।

दोस्त राजन उर्फ साजन का मृतका से पहले से संबंध था

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके दोस्त राजन उर्फ साजन का मृतका से पहले से संबंध था। दोनों मृतका से मिलने गए थे, जहां राजन शारीरिक संबंध बना रहा था। इसी दौरान अजय ने भी उससे संबंध बनाने का प्रयास किया, जिसका मृतका ने विरोध किया और शोर मचाने लगी। आरोप है कि इसके बाद अजय ने मृतका के सीने पर पत्थर से हमला किया तथा दोनों ने मिलकर गमछे से उसका मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को खेत में फेंककर फरार हो गए।

आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहा था

घटना के बाद मृतका के परिजन ने मुकदमा दर्ज कराए जाने पर आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मौके से बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना पड़री के प्रभारी निरीक्षक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह एवं उनकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : यूपी में पंचायत चुनाव टले, विधानसभा चुनाव के बाद होगा मतदान

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button