होमउप्र न्यूज़गोण्डा में दिन में भी जल रही हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटे

गोण्डा में दिन में भी जल रही हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटे

उत्तर प्रदेश के गाेण्डा जिले में नगर पालिका कर्नेलगंज के जिम्मेदार लोगों की उड़ासीनता की वजह से नगर के मेन हाईवे पर स्थापित स्ट्रीट लाइटें दिन में भी जलती रहती हैं। इसकी तरफ तनिक भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर पालिका परिषद कर्नलगंज द्वारा नगर क्षेत्र में हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था ले लिए स्ट्रीट लाइट स्थापित कराया गया है। जिससे रात्रि के समय मार्ग प्रकाशित रहते हैं।

मगर जिम्मेदार लोगों की उदासीनता की वजह स्ट्रीट लाइटें दिन में भी जलती रहती हैं। जिससे बिजली की अधिक खपत हो रही है साथ ही सरकारी धन का दुरुपयोग भी हो रहा है। इस मार्ग से जिला, तहसील, थाना, ब्लॉक व थाना सहित नपाप के अधिकारी भी आते जाते हैं। मगर किसी ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। अधिशाषी अधिकारी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते समस्या आई है,जिसे सही कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments