होम उप्र न्यूज़ ग्राम प्रहरियों का मानदेय 3500 रुपये हुआ, परिवार को मिलेगा कैशलेस इलाज

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 3500 रुपये हुआ, परिवार को मिलेगा कैशलेस इलाज

0
18

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा, करीब 68 हजार ग्राम प्रहरियों को मिलेगा लाभ

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के ग्राम प्रहरियों के मानदेय में एक हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी करने की घोषणा की। इसके बाद उनका मानदेय 2500 रुपये से बढ़कर 3500 रुपये हो जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के करीब 68 हजार ग्राम प्रहरियों को लाभ मिलेगा। साथ ही सरकार ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक थी और त्योहारों के दौरान अशांति की आशंका बनी रहती थी। अब प्रदेश में लोग सुरक्षित माहौल में पर्व-त्योहार मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराध और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के कारण प्रदेश की छवि बदली है और व्यापार, निवेश तथा रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका बेहद अहम है। प्रदेश में करीब 1.05 लाख राजस्व गांव हैं। ऐसे में ग्राम प्रहरी गांवों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, अफवाहों और संभावित घटनाओं की जानकारी समय रहते पुलिस-प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने ग्राम प्रहरियों से वन्यजीवों से जुड़े खतरों और भू-माफिया की गतिविधियों पर भी सतर्क नजर रखने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को ग्राम प्रहरी के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ होमगार्ड, पीआरडी जवानों और ग्राम प्रहरियों को भी बेहतर सुविधाएं और सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर