होम उप्र न्यूज़ दिवंगत शिक्षक कृष्णानंद पांडे के परिजनों को शिक्षक परिवार ने दी 38,650...

दिवंगत शिक्षक कृष्णानंद पांडे के परिजनों को शिक्षक परिवार ने दी 38,650 रुपये की मदद

0
13

नगरा ब्लॉक के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और कर्मचारियों ने जताया शोक, तेरही पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

संजीव सिंह, कसेसर (नगरा) बलिया। कंपोजिट विद्यालय कसेसर के अत्यंत प्रिय साथी स्वर्गीय कृष्णानंद पांडे जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को स्वर्गीय के निवास पर उनकी तेरही के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगरा ब्लॉक के शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक एवं परिचारक साथियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस दुःखद घड़ी में नगरा ब्लॉक के समस्त शिक्षक समाज की ओर से शोकसंतप्त परिवार को 38,650 रुपये की सहयोग राशि ससम्मान सौंपी गई। यह सहयोग शिक्षक परिवार की एकजुटता, सामूहिक संवेदना तथा स्वर्गीय साथी के प्रति अगाध सम्मान का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम में नगरा ब्लॉक के शिक्षक नेतृत्व एवं अग्रज साथियों में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप यादव, मंत्री ओमप्रकाश, रमेश सिंह, राम परीखा यादव, राकेश सिंह, चंद्रमोहन, शैलेश यादव, मोहन भारती, अखिलेश चंद, जितेंद्र कुमार भारती तथा दिनेश लाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ब्लॉक के अनेक शिक्षक साथियों ने भी शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया।

उपस्थित साथियों ने स्वर्गीय कृष्णानंद पांडे जी के व्यक्तित्व, सरल स्वभाव एवं शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने कहा कि स्वर्गीय साथी की कमी कभी पूरी नहीं होगी।शिक्षक समाज ने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकसंतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। पूरा शिक्षक परिवार इस कठिन समय में परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर