बीमार छात्रा के साथ पीजी संचालक ने की अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।यूपी की राजधानी में महिलाएं सुरक्षित नहीं रही है। घर के अंदर हो या बाहर हर जगह उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा उत्पन्न हो गया है। कैसरबाग की घटना इसका ताजा उदाहरण है। यहां पर मंगलवार को एक पीजी संचालक पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है । मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 73 वर्षीय आरोपी निर्मल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छात्रा की तबियत खराब होने पर पहुंचा था कमरे में
इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्र के बताया कि यह पूरी घटना मंगलवार शाम की है जब पीजी में रहने वाली एक छात्रा की तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी पीजी संचालक निर्मल को लगी तो वह बहाना बनाकर छात्रा के कमरे मेुं जा पहुंचा। संचालक ने छात्रा के साथ रही रूम पार्टनर को बाहर भेजने के बाद फिर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जैसा की छात्रा का आरोप है कि उसे गलत तरीके से छुआ।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच
छात्रा के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी गाली देते हुए वहां से भाग निकला। पीड़िता ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : अग्निवीरों को 20% आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
यह भी पढ़े : चर्चित डकैती कांड का इनामी बदमाश को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
यह भी पढ़े : नए डीजीपी राजीव कृष्ण ने पहले दिन दिखाया सक्रिय नेतृत्व का नमूना, जानिये कैसे
यह भी पढ़े : सभी छोटे दल अपने दल को मजबूत करते हैं , हम भी पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे : अनुप्रिया




