उप्र न्यूज़देश प्रदेशराजनीति

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है।बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस को पीसीआर पर फोन कर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई।

दिल्ली पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी ने सोमवार की रात 12.05 बजे पीसीआर कॉल कर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी।कॉल करने के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस इसकी पहचान करने में जुट गई। इसके कुछ समय बाद ही आरोपी को पकड़ लिया गया। हालांकि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।

आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं

पुलिस के मुताबिक, फोन करने वाला 38 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार है और दिल्ली के गुलाबी बाग में उसका इलाज भी चल रहा है जिस कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।आरोपी मुंडका का रहने वाला है और मानसिक रूप से उसकी हालत ठीक नहीं है।

पहले भी केजरीवाल को मिल चुकी है धमकी

यह दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले साल 2019 में भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। उनके कार्यालय में एक गुमनाम मेल आईडी से दो धमकी भरे मेल किए गए थे, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मेल के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों में हलचल मच गई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button