उप्र न्यूज़देश प्रदेश

बाइक पर मिला नोटों से भरा बैग, गिनते-गिनते पुलिस हो गई परेशान

लखनऊ । यूपी के फिरोजाबाद में मंगलवार को हुई एक साधारण पुलिस चेकिंग उस वक्त सनसनीखेज बन गई, जब बाइक पर सवार दो युवकों के पास से 39.50 लाख रुपये नकद बरामद हो गए। नोटों से भरे थैले ने पुलिस से लेकर आयकर विभाग तक को हिला दिया।एटा के रहने वाले फरमान और शकील नाम के दो युवक जलेसर रोड से गुजर रहे थे, तभी थाना उत्तर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तलाशी में उनके बीच रखे थैले से 7,900 नोट (500 रुपये के) निकले, जिनकी कुल रकम 39.50 लाख रुपये निकली।

लगातार बदलते बयानों ने शक और गहराया

पुलिस के सवालों पर दोनों युवकों ने पहले दावा किया कि यह रकम पोटाश खरीदने के लिए ले जाई जा रही थी, लेकिन जैसे ही दस्तावेज मांगे गए, दोनों ने चुप्पी साध ली। लगातार बदलते बयानों ने शक और गहरा कर दिया।सूचना मिलते ही आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नकदी को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पैसों के स्रोत और इस्तेमाल को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला, जिसके बाद इसे संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

इतनी बड़ी रकम कहां से आयी इसकी की जा रही जांच

पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों युवक कभी पोटाश, कभी व्यापारिक लेनदेन तो कभी चुप्पी का सहारा ले रहे थे, जिससे पुलिस को किसी बड़ी साजिश या अवैध कारोबार का शक गहराता जा रहा है।फिलहाल पूरा मामला आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त जांच में है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर इतनी बड़ी रकम बाइक पर कहां और क्यों ले जाई जा रही थी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button