उप्र न्यूज़देश प्रदेश

जमीन के लालच में बेटे ने की थी माता-पिता की हत्या, गिरफ्तार

लखनऊ । राजधानी के मोहनलाल गंज थाना इलाके में पिछले दिनों एक युवक ने हथौड़ा मारकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी थी। पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस ने अभियुक्त की निशादेही से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा बरामद किया गया। आरोपी पेशे से बढ़ई है और पुलिस से बचने के लिए बाल कटवा व दाढ़ी बढ़ा लिया था।

पुलिस ने अभियुक्त के ऊपर घोषित कर रखा था पंद्रह हजार का इनाम

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि थाना मोहनलालगंज के जबरौली निवासी वृषकेत उर्फ लाला ने 15 फरवरी की रात को पिता जगदीश और माता शिवप्यारी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था। दूसरे बेटे देव दत्त ने माता-पिता की हत्या का मुकदमा थाना में दर्ज कराया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए थाना मोहनलालगंज में 08 टीम गठन कर व सर्विलांस टीम दक्षिणी जोन को लगाया गया। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

हत्यारे को लालपुर बस स्टैण्ड थानाक्षेत्र निगोहा से किया गिरफ्तार

अभियुक्त की फोटो युक्त पम्पलेट छपवा कर लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज में भेजी। टीमों ने इन जिलों में अभियुक्त की फोटो दिखाकर पूछताछ व जानकारी की गयी। पुलिस ने दो सौ सीसीटीवी फुटेज देखे गये। इसके अतिरिक्त करीब 80 से 90 गांव में जाकर अभियुक्त की फोटो दिखायी गयी। लखनऊ आस पास करीब 300-400 किमी के रेंज में पुलिस टीमें उसकी तलाश में थी। एक सूचना के बाद पुलिस ने हत्यारे को लालपुर बस स्टैण्ड थाना क्षेत्र निगोहा के पास हाइवे से गिरफ्तार किया है।

पुलिस से बचने के लिए कटवा लिया था बाल

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि पिता ने एक साल पहले कुछ जमीन बेची थी। इसमें उसे पिता से कम पैसे मिले थे, जिससे वह नाराज चल रहा था। अभियुक्त के पिता के नाम करीब 17 बिसवा जमीन थी, जिसकी वजह से उसको डर था कि उसके पिता कहीं उसकी जमीन बेच न दे। 15 फरवरी की रात को जमीन को लेकर झगड़ने पर उसने योजनाबद्ध तरीके से अपने पिता के साथ-साथ माता के सिर पर लोहे का हथौड़ा मारकर हत्या कर दिया था।

उसने पुलिस से बचने के लिए बाल-दाढ़ी सब कटवा लिया था। ऊंचाहार और प्रतापगढ़ पुलिस से बचने के लिए जगह बदल बदल कर मजदूरी किया। पूछताछ से यह जानकारी मिली कि अभियुक्त कोर्ट में आत्मसमर्पण करना चाहता था इसलिए मजदूरी करके रूपये इकट्ठा कर रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button