उप्र न्यूज़देश प्रदेश

बाढ़ से निपटने को तैयार एसडीआरएफ, लखनऊ में चला गोताखोरी प्रशिक्षण

लखनऊ । एसडीआरएफ की बाढ़ पूर्व तैयारियों के दृष्टिगत 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ स्थित तरणताल में “गोताखोरी प्रशिक्षण शिविर” आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत स्कूबा डाइविंग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा एसडीआरएफ कर्मियों को स्कूबा डाइविंग एवं जल आपदा से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार द्वारा प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया

प्रशिक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी, उत्तर प्रदेश डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार द्वारा भी प्रतिभाग कर प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया गया तथा प्रशिक्षकों एवं एसडीआरएफ कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रशिक्षणोपरांत एडीजी महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं फाउंडेशन के प्रशिक्षकों के साथ बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों पर आवश्यक चर्चा की गई।

इस दौरान ये अधिकारी भी रहे मौजूद

इस अवसर पर डॉ. प्रीतिंदर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन, अमित कुमार, सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी, शोभनाथ यादव, सहायक सेनानायक एसडीआरएफ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : बागेश्वर धाम से लौट रहे परिवार की खुशियां मातम में बदली, हाईवे पर दर्दनाक हादसे में पांच की मौत

यह भी पढ़े : पड़ोसी से विवाद इतना बढ़ा कि महिला मरा चूहा लेकर पहुंच गई थाने, पुलिस भी रह गई दंग

यह भी पढ़े : पानी पीने की ‘सजा’ में दलित किशोर पर टूटी हैवानियत, जूते में पानी पिलाकर बेरहमी से पीटा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button