उप्र न्यूज़

बलिया : प्रेम प्रसंग में दोस्तों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

संजीव सिंह, बलिया। उतर प्रदेश में बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र स्थित सोहांव में रविवार देरशाम बिहार के बक्सर जिले के एक युवक को उसके ही दो दोस्तों ने गोली मार दी। घायल युवक को पहले जिला अस्पताल, फिर वहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घायल युवक से पूछताछ के आधार पर पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में हुई घटना बता रही है।

गोली मारने के बाद बाइक से हो गए फरार

नरही थाना क्षेत्र के सोहांव में बक्सर के चौसा में रहने वाले आर्यन यादव पर उसके ही दोस्त बम और बबलू यादव ने गोली चला दी। चार राउंड गोली मारने के बाद आर्यन को तड़पता छोड़ दोनों वहां से उसकी मोटर साइकिल लेकर फरार हो गए। गोली आर्यन के पीठ और पैर में लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और उसे नरही सीएचसी पहुंचाया।

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा

उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर भी तत्काल अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है और मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button