उप्र न्यूज़देश प्रदेश

डेढ़ महीने पहले बुजुर्ग महिला को अस्पताल में छोड़कर भागे बेटे, पुलिस ने मिलवाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बुजुर्ग महिला का अस्पताल में आंख का ऑपरेशन कराने के बाद उसके दोनों बेटे फरार हो गये। करीब डेढ़ महीने तक बुजुर्ग महिला दोनों बेटों का इंतजार करतीं रही और अंत में जब नहीं आये तो रविवार को हजरतगंज पुलिस की मदद मांगी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों बेटों को बुलवाया उनके साथ बुजुर्ग मां को घर भेजवा दिया। इतना ही नहीं दोनों बेटों को पुलिस द्वारा चेतावनी भी दी गई कि अगर ध्यान नहीं रखा गया तो खैर नहीं है।

आंख का ऑपरेशन कराने अस्पताल लेकर आये थे दोनों बेटे

बता दें कि दो मार्च को कोतवाली हजरतगंज में एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस से मदद की आस लेकर पहुंची।जानकारी करने पर वृद्ध महिला उम्र करीब 65 वर्ष जो विगत डेढ़ महीने से सिविल अस्पताल मे लावारिस हालत में भर्ती थीं।उपरोक्त बुजुर्ग महिला ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उनकी आँखों का इलाज कराने के लिए उनका बेटा उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करा कर चला गया था लेकिन 2 दिन इलाज होने के बाद वो ठीक भी हो गयी लेकिन तब से उन्हें कोई लेने नहीं आया न ही वो अपने घर जा पा रही थीं। क्योंकि वो अपने घर का पता नहीं जानती थीं, उन्हें कोई न रास्ता दिख पाने पर लखनऊ पुलिस की मदद को सोची और स्थानीय हज़रतगंज पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

हर पंद्रह दिन में हाल चाल बताने की दी हिदायत

थाना प्रभारी हज़रतगंज विक्रम सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों को बुलाकर मामले में पूछताछ कर जांच पड़ताल शुरू की तो फ़ौरी सूचना पर वृद्ध महिला के दोनों पुत्रो को संपर्क कर थाने बुलाया गया। तथा उपरोक्त महिला बुजुर्ग को उनके दोनों बेटों की सुपुर्दगी में दिया गया। तथा आवश्यक हिदायत दिया गया कि वह अपनी माता जी की देख रेख करते हुए प्रत्येक 15 दिवस में कुशलता के सम्बन्ध में थाना स्थानीय को अवगत करायेंगे । बुजुर्ग महिला उपरोक्त को उनके पुत्रों के साथ सकुशल रवाना किया गया। बुजुर्ग महिला बेटों से मिलने के बाद पुलिस को खूब आशीर्वाद दी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button