पिता की डांट से नाराज युवक मां के सामने फांसी के फंदे पर झूला

लखनऊ। पारा थानाक्षेत्र के पिता की डांट से नाराज युवक ने कमरा बंद कर खुदकुशी कर ली। हैरानी करने वाली बात यह रही कि युवक ने अपनी मां के सामने ही फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है।
मां सलमा कमरे में लगी जाली से पूरी घटना देख रही थी
जानकारी के मुताबिक पारा निवासी मोहम्मद सलमान मंगलवार देर रात घर आया था। इस बात पर पिता नौशाद अली ने बेटे को डपट दिया था। इससे नाराज सलमान ने खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां सलमा कमरे में लगी जाली से पूरी घटना देख रही थी। बेटे को बचाने के लिए वह छत से नीचे उतरी लेकिन हड़बड़ाहट में उनका पांव सीढियों से फिसल गया और वह जख्मी हो गई।
परिवारिक सदस्यों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी
मां के समाने सलमान ने फंदाकर लगाकर खुदकुशी कर ली। जब परिवारिक सदस्यों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार सलमान शराब का आदी था
पुलिस के अनुसार सलमान शराब का आदी था। जिस वजह से घर में अक्सर विवाद होता था। मंगलवार रात वह शराब पीकर आया था, जिस पर नाराज पिता ने डांट दिया तो गुस्से में सलमान ने खुदकुशी कर ली। उस समय सलमान मां जाली से पूरी घटना देख रही थी, लेकिन जैसे वह बेटे के बचाने के लिए छत से नीचे आने लगी वह गिर पड़ी। इससे महिला को भी चोटे लग गई।




