उप्र न्यूज़देश प्रदेश

एएमसी वॉर मैराथन के चलते लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 4 बजे से कई मार्ग रहेंगे बंद

लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ में 8 मार्च को आयोजित होने वाली एएमसी वॉर मैराथन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के मद्देनजर सुबह 4:00 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

सामान्य यातायात एलजेएस चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा

जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार मनोज पांडेय चौराहे से आने वाला सामान्य यातायात एलजेएस चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।इसी प्रकार एपीएस की ओर से आने वाला यातायात मनोज पांडेय चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा और उसे भी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।वहीं मानिक शॉ द्वार से आने वाले वाहनों को भी एलजेएस चौराहे की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इस मार्ग से आने वाले वाहन भी निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

आपातकालीन सेवाओं को छूट

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है। चिकित्सकीय आपात स्थिति में एम्बुलेंस, फायर सर्विस और शव वाहन को आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित मार्गों से भी जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन योजना का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button