उप्र न्यूज़

सुहाग की सेज से साजिश तक! शादी के चौथे दिन दुल्हन प्रेमी संग फरार, ससुराल में मचा हड़कंप

हाथरस । उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को दंग कर दिया है। सात फेरों के महज चार दिन बाद ही दुल्हन अपने कथित प्रेमी के साथ घर से लापता हो गई। ससुराल पक्ष ने उस पर लाखों के जेवर और नकदी लेकर भागने का आरोप लगाया है।

21 फरवरी को हुई थी शादी, 26 को घर से गायब

नाई का नगला निवासी सुनील कुमार की शादी 21 फरवरी 2026 को परसारा गांव की मोनिका से हुई थी। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खुशी कुछ ही दिनों में सनसनी में बदल जाएगी।

‘पास मत आना’ से शुरू हुआ विवाद

सुनील का आरोप है कि शादी के दूसरे ही दिन से पत्नी का व्यवहार बदला-बदला था। 23 फरवरी की रात कथित रूप से दोनों के बीच कहासुनी हुई। सुनील का कहना है कि जब वह पत्नी के करीब गए तो उसने धारदार वस्तु से हमला कर दिया, जिसमें उनके हाथ में चोट आई।

‘प्यार से परोसा खाना’ और फिर गहरी नींद

परिवार का आरोप है कि 25 फरवरी की रात मोनिका ने खुद सब्जी बनाकर पूरे परिवार को खाना खिलाया। इसके बाद सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए। 26 फरवरी की सुबह जब आंख खुली तो दुल्हन गायब थी।परिजनों का दावा है कि घर की अलमारी से सोने-चांदी के पुस्तैनी आभूषण और करीब 18 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। आरोप है कि यह सब पहले से रची गई साजिश का हिस्सा था।

फोन पर कबूलनामा, लेकिन आरोपों से इनकार

पुलिस ने मोबाइल के जरिए महिला से संपर्क किया। उसने स्वीकार किया कि वह अपने प्रेमी के साथ है और शादी के बाद ही पति को अपने पुराने संबंध की जानकारी दे दी थी। हालांकि उसने जेवरात और नशीला पदार्थ देने के आरोपों से साफ इनकार किया है।

पुलिस की जांच जारी

मामले पर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार की खुशियों को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और सच्चाई के सामने आने पर टिकी है।

यह भी पढ़े : होली पर यूपी में लगातार चार दिन की छुट्टी, सीएम योगी के सख्त निर्देश—वेतन समय से देने के आदेश

यह भी पढ़े : मुजफ्फरनगर हत्याकांड: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, खीर में मिलाई नींद की गोलियां

यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनी: बेटे ने की पिता की हत्या, फिल्म से सीखा शव के टुकड़े करने का तरीका

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button