smupnews

सुनियोजित साज़िश के तहत भाजपा ने बहराइच में कराया दंगा कराया: संजय सिंह

लखनऊ। बहराइच हिंसा में नया मोड़ आने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो चुका है। आम आदमी पार्टी सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।सांसद संजय सिंह ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा आपके बच्चों के हाथों में रोज़गार नही सिर्फ़ बम और बर्बादी दे सकती है।

वायरल वीडियो से पता चलता है कि कैसे सुनियोजित साज़िश के तहत भाजपा ने बहराइच दंगा कराया। जिन पुलिस वालों ने दंगा रोकने की कोशिश की उनको सस्पेंड कर दिया गया, उनको ग़द्दार कहा जा रहा है।

बीजेपी ने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया

उन्होंने आगे कहा कि बहराइच के भाजपा विधायक ही कह रहे हैं कि “भाजपाई ही दंगाई हैं” अपने ही गाँव शहर और देश को जलाने में जुटी है भाजपा। इनसे सावधान हो जाइए। ये आपके बच्चों को शिक्षा नहीं दे सकते। फ़्री बिजली पानी इलाज नहीं दे सकते। बीजेपी ने 52 साल तक तिरंगा नही फहराया। ये तिरंगा नहीं सिर्फ़ दंगा दे सकते हैं।

उल्लखेनीय है कि बहराइच के महाराजगंज हिंसा मामले में हर रोज नई-नई परतें खुल रही हैं। मंगलवार को महसी क्षेत्र के विधायक सुरेश्वर सिंह ने इसे पूर्व नियोजित की संज्ञा दे दी। वहीं दूसरी तरफ एक मीडिया संस्थान के स्टिंग में दो युवा दंगे में 2 घंटे की छूट की बात करके इस मामले को और तूल दे दिया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *