उप्र न्यूज़देश प्रदेश

लखनऊ में आग की तीन बड़ी घटनाएँ, गाजीपुर में फ्लैट में आग से महिला की मौत

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजधानी लखनऊ में बीते दिनों आग की तीन अलग-अलग घटनाओं ने अफरा-तफरी मचा दी। गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में आग लगने से एक महिला की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि अन्य दो घटनाओं में फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

गाजीपुर में फ्लैट में लगी आग, महिला ने छत से कूदकर गंवाई जान

आज सुबह करीब 07:09 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि रोहतास अपार्टमेंट, रविन्द्रपल्ली, नीलगिरी चौराहा, अयोध्या रोड स्थित फ्लैट संख्या 73 व 74 में आग लग गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर, चौकी प्रभारी HAL एवं रात्रि अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना में सैय्यद मोहम्मद अम्मार रिजवी (50 वर्ष) भी झुलस गए

जांच में सामने आया कि फ्लैट संख्या 74 में निवासरत सैय्यद मोहम्मद अम्मार रिजवी के आवास में आग लगी थी। आग के भय से उनकी पत्नी निदा रिजवी (45 वर्ष) छत से कूद गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना में सैय्यद मोहम्मद अम्मार रिजवी (50 वर्ष) भी झुलस गए, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनकी पुत्री जारा रिजवी (20 वर्ष) को फायर ब्रिगेड की सहायता से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। स्थिति फिलहाल सामान्य है। शव का पंचायतनामा भरकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

HIIMS अस्पताल परिसर में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

आज सुबह तड़के 00:12 बजे अग्निशमन केंद्र बक्शी का तालाब को सूचना मिली कि सेवा अस्पताल के पीछे स्थित HIIMS अस्पताल परिसर में आग लगी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी लखनऊ के निर्देशन में बीकेटी, इंदिरानगर व चौक फायर स्टेशन की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।आग अस्पताल के किनारे बने अस्थाई ढांचों/झोपड़ियों और समीप स्थित समियाना टेंट हाउस में लगी थी, जो तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों के अथक प्रयासों से आग पर काबू पाकर उसे पूरी तरह बुझा दिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सरोजनी नगर में दुकान में आग, दमकल ने टाला बड़ा नुकसान

शनिवार को शाम 16:46 बजे सरोजनी नगर फायर स्टेशन को सूचना मिली कि बंथरा बाजार, उनमेद खेड़ा रोड स्थित एक दुकान में आग लग गई है। सूचना पर सरोजनी नगर और आलमबाग फायर स्टेशन की कुल तीन दमकल गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं।लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर बुझा दिया गया। दुकान हार्डवेयर कारोबारी राजीव गुप्ता पुत्र उमेश गुप्ता की बताई गई है। दुकान के बेसमेंट में काम कर रही आमरीन (28 वर्ष) को स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़े : कपसाड़ कांड में रातों-रात बड़ा उलटफेर: हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, अपहृत बेटी रुड़की से बरामद

यह भी पढ़े : कोरोना की आड़ में ‘धर्म का सौदा’! बंद स्कूल बना धर्मांतरण का अड्डा, विदेशी फंडिंग का शक

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस भर्ती 2025: होमगार्ड अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में महिला शक्ति का बोलबाला: 2017 से 4 गुना बढ़ी संख्या, 50 हजार के पार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button