उप्र न्यूज़देश प्रदेश

गाजियाबाद: सलीम वास्तिक पर हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ । यूपी के गाजियाबाद में कट्टरपंथ का विरोध करने वाले यू-ट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात वसुंधरा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान आरोपी गुलफाम को मार गिराया। यह मुठभेड़ इंदिरापुरम एलिवेटेड फ्लाईओवर के नीचे हुई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

सलीम वास्तिक पर पेपर कटर से हमला किया गया था

पुलिस के अनुसार, 26 फरवरी को लोनी क्षेत्र में सलीम वास्तिक पर पेपर कटर से हमला किया गया था। इस वारदात में गुलफाम और उसका भाई जीशान शामिल थे। घटना के बाद दोनों आरोपियों के बाइक से फरार होने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान होने के बाद दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इससे पहले एक साथी मुठभेड में मारा जा चुका

इससे पहले 1 फरवरी को जीशान भी लोनी के निठौरा अंडरपास के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। उस मुठभेड़ में करीब 10 मिनट तक फायरिंग चली थी, जिसमें जीशान ने पुलिस पर लगभग 10 राउंड गोलियां चलाई थीं। उस कार्रवाई में भी दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे।पुलिस जांच में दोनों भाइयों के कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े होने की बात सामने आई है। मामले में अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : होम्योपैथिक उपायों से बालों की सेहत सुधारने के खास टिप्स, जानिए क्या कहती हैं डॉ. दीक्षिता पांडे

यह भी पढ़े : बर्थडे पार्टी बनी मौत की पार्टी, खेल-खेल में चली गोली से 13 साल के मासूम की मौत

यह भी पढ़े : चार हत्याओं से सनसनी: भाई के बचाव में उतरी बहन, बोली– ‘निरंकार ऐसा नहीं कर सकता’

यह भी पढ़े : गाजियाबाद में यू-ट्यूबर हमले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एक साथी फरार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button