smupnews

नोएडा में सो रहे परिवार पर सिरफिरे का हमला, महिला की मौत, तीन घायल

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस-वन क्षेत्र स्थित हरौला गांव में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक सिरफिरे युवक ने छत पर सो रहे परिवार पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

पुलिस के अनुसार हरौला गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा अपनी पत्नी संजू देवी और दो बेटियों ज्योति व जूली के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे पड़ोस में रहने वाला हरनाम अचानक छत पर पहुंचा और धारदार हथियार से परिवार पर हमला कर दिया। हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान संजू देवी की मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र शर्मा और उनकी दोनों बेटियों की हालत नाजुक बनी हुई है।

आरोपी घटना के बाद से फरार

Lakshmi Singh के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी हरनाम एयर कंडीशन रिपेयरिंग सेंटर पर काम करता था और उसका व्यवहार सनकी किस्म का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *