उप्र न्यूज़

बलिया : सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के नतीजों में सनबीम स्कूल के मेधावियों का दबदबा

संजीव सिंह,बलियासीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल के बच्चों का दबदबा दिखा। मंगलवार को कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम निकलते ही खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के बारहवीं के कला वर्ग की प्रियंका मौर्य ने 98.2 प्रतिशत एवम कक्षा दसवीं की अनन्या तिवारी और श्रेया यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

कक्षा दसवीं में प्रदीप्ति गुप्ता 97.6 के साथ द्वितीय स्थान पर

उनके इस परिणाम के साथ ही विद्यालय में निरंतर चौथी बार जिले में शीर्षता प्राप्त की है। इसके साथ ही वाणिज्य वर्ग की प्राची चौरसिया 96.8 के साथ द्वितीय, कला वर्ग की मान्या चतुर्वेदी ने 96.2 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही कक्षा दसवीं में प्रदीप्ति गुप्ता 97.6 के साथ द्वितीय, समृध्दि सिन्हा ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही कीर्ति वर्मा ने 97 प्रतिशत, तेजस जायसवाल ने 96.6 प्रतिशत के साथ उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त किया।

सभी विद्यार्थियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर दी बधाई

इस परिणाम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों का कक्षा बारहवीं में, पेंटिंग, कथक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में शत-प्रतिशत प्रदर्शन है। इसके साथ ही कक्षा दसवीं में विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बच्चों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पांडे, सचिव अरुण कुमार सिंह, निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह तथा प्रधानचार्या डॉ. अर्पिता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सभी को उनकी सफलता की बधाई दी।

सीबीएससी बोर्ड : हाईस्कूल में अर्पित व इंटर में आराध्या जिले में प्रथम

झांसी में मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के परिणाम घोषित हो गए। दोनों ही कक्षाओं में जिले के हंसराज मॉर्डन स्कूल के छात्र अर्पित व आराध्या ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों के परिजनों को लोगों के द्वारा शुभकामनाएं देने का तांता लगा हुआ है।जरहाकलां गांव की ग्राम प्रधान संगीता यादव के बेटे अर्पित यादव ने हाई स्कूल में 97.80 प्रतिशत अंक लाकर न केवल गांव और क्षेत्र, बल्कि पूरे जनपद में पहला स्थान हासिल किया।

अर्पित ने गणित और विज्ञान में 100 प्रतिशत स्कोर किया है। अर्पित यादव ने अपनी मेहनत और लगन से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे झांसी जनपद का मान बढ़ाया। अपनी सफलता का राज बताते हुए अर्पित ने कहा, मैंने पढ़ाई के लिए एक सख्त शेड्यूल बनाया था और हर विषय को समय दिया। गणित और विज्ञान में मेरी शुरू से ही रुचि रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button