smupnews

नवनीत राय द्वार के पुनर्निर्माण को लेकर डायवर्जन व्यवस्था लागू

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी में सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य को लेकर यातायात पुलिस ने बड़ा निर्णय लिया है। पेपर मिल कॉलोनी स्थित भीखमपुर से मेट्रो सिटी होते हुए नवनीत राय द्वार तक निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया गया था। चौड़ीकरण के चलते पूर्व निर्मित नवनीत राय द्वार सड़क पर आ गया था, जिसके कारण अब उसका पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

फुटपाथ पर पिलर निर्माण का कार्य पूरा करा लिया

नगर निगम ने फुटपाथ पर पिलर निर्माण का कार्य पूरा करा लिया है और अब दोनों पिलर के बीच स्लैब कास्टिंग का काम होना शेष है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कारणों से इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने अाज से 2 अक्टूबर तक डायवर्जन व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है।

डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार होगी

आर.आर. बंधा से पेपर मिल तिराहा आने वाला यातायात भीखमपुर पेपर मिल कॉलोनी से पहले तिराहे से दाईं ओर होकर निशातगंज फ्लाईओवर से अपने गंतव्य तक जाएगा।

निशातगंज से आर.आर. बंधा जाने वाला यातायात संकल्प वाटिका व सुशीला स्मृतिका मार्ग से होते हुए आगे बढ़ेगा।

सुशीला स्मृतिका से पेपर मिल की ओर आने वाले वाहन सीधे निशातगंज फ्लाईओवर का उपयोग करेंगे।

सामान्य वाहनों के लिए प्रतिबंधित मार्ग बंद रहेगा

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सामान्य वाहनों के लिए प्रतिबंधित मार्ग बंद रहेगा, लेकिन आपात स्थिति में एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस व स्कूली वाहन को अनुमति दी जाएगी। इन वाहनों को मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस या स्थानीय पुलिसकर्मी मार्ग प्रदान करेंगे। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें ताकि निर्माण कार्य और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो। यातायात संबंधी किसी भी समस्या या सहायता के लिए लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454505155 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कालाबाजारी का बोलबाला : अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 वरिष्ठ IAS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं

यह भी पढ़े : 574 लाख का गबन: 14 साल बाद ठेकेदार हर्ष अग्रवाल गिरफ्तार

यह भी पढ़े : युवक की मौत पर परिजनों ने लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

यह भी पढ़े : यूपी में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला, मुख्यालय भेजे गए खराब काम करने वाले कप्तान

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *