उप्र न्यूज़देश प्रदेश

यूपी में नौ पीसीएस अफसरों के तबादले, कई को मिली अहम जिम्मेदारी

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में कई अफसरों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।अरविंद कुमार मिश्रा को अपर सूचना निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, गरिमा स्वरूप को राज्य निर्वाचन आयोग में विशेष कार्य अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय में संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत थीं।

यह भी पढ़े : पाकिस्तानी वीडियो के जरिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार

विनोद कुमार गौड़ को फर्रूखाबाद का सीडीओ बनाया गया

विनोद कुमार गौड़ को फर्रूखाबाद का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है। वह अब तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे। प्रतीक्षारत डॉ. अलका वर्मा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया पद से इस्तीफा

इसके अलावा गौरव रंजन श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का उप सचिव, अमित कुमार को अपर जिलाधिकारी बहराइच, महेंद्र पाल सिंह को लखनऊ का अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी), अविनाश चंद्र मौर्य को औरैया का अपर जिलाधिकारी और नरेंद्र सिंह को मंडी परिषद लखनऊ में उपनिदेशक के पद पर तैनात किया गया है। नरेंद्र सिंह इससे पहले मुरादाबाद में उप जिलाधिकारी थे।इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : 69 की उम्र में जगदीश सिंह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत के लिए जीते 9 मेडल

यह भी पढ़े : रंजिश में की गई युवक की हत्या, इंदिरानगर पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : धान के खेत में सपा सांसद प्रिया सरोज, परंपरागत अंदाज में की रोपाई, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : जाकिर नाईक का नेटवर्क यूपी में सक्रिय? विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण पर बड़ा शक

यह भी पढ़े : बच्ची से हैवानियत के मामले में अभी तक स्कूल प्रबंधक का दर्ज नहीं हो सका बयान

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button