उप्र न्यूज़

गोमतीनगर ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी भीषण आग, दमकल ने 30 मिनट में पाया काबू

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विभूतिखण्ड स्थित मधुरिमा स्वीट्स के सामने ओवरब्रिज पर बुधवार शाम एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

मधुरिमा स्वीट्स के सामने धू धू कर जलने लगी कार

बुधवार शाम 17:32 बजे फायर स्टेशन गोमतीनगर के कंट्रोल रूम पर सीयूजी/एमटीडी के माध्यम से सूचना मिली कि मधुरिमा स्वीट्स के सामने ओवरब्रिज पर एक कार धू-धू कर जल रही है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोमतीनगर से एक मोटर फायर इंजन एफएसओ गोमतीनगर के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

दमकल टीम पहुंची तो पूरी तरह से फैल चुकी थी आग

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि कार में आग भयावह रूप ले चुकी थी। तुरंत मोटर फायर इंजन से पम्पिंग शुरू की गई। इसी दौरान फायर स्टेशन इंदिरानगर की मोटर फायर इंजन भी घटनास्थल पर पहुंच गई। एफएसओ गोमतीनगर के कुशल निर्देशन में दोनों फायर यूनिट्स के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई

करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाकर शांत कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।प्रभावित वाहन मारुति एक्स-क्रॉस (कार संख्या MH-12-NP-1186) है, जिसके स्वामी वैभव सिंह पुत्र राम प्रवेश सिंह, निवासी सी-4/110, विराटखण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ हैं।दमकल विभाग की यूनिट ने आग बुझाने के बाद शाम 18:55 बजे फायर स्टेशन वापसी की।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : युवा महिलाओं में बढ़ता स्तन कैंसर खतरा, देर से इलाज बन रहा जानलेवा

यह भी पढ़े : सीएम योगी का बड़ा बयान: यूपी में कोडीन कफ सिरप से कोई मौत नहीं

यह भी पढ़े : माघ मेला 2025 : डीजीपी राजीव कृष्ण ने भीड़ प्रबंधन और आपदा तैयारी पर दिया जोर

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button