उप्र न्यूज़देश प्रदेश

यूपी-112 की नई पहल: “हर घर, हर गली तक सुरक्षा” विशेष जन-जागरूकता अभियान शुरू

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा यूपी-112 आम नागरिकों को आपात परिस्थितियों में तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष जन-जागरूकता अभियान शुरू कर रही है। “जन-जागरूकता की बात, जन-जन के साथ” थीम पर आधारित यह अभियान 20 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक गोरखपुर जोन और आसपास के जनपदों में संचालित होगा।

हर जनपद में यह अभियान दो-दो दिनों तक चलेगा

यह अभियान गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में आयोजित किया जाएगा। हर जनपद में यह अभियान दो-दो दिनों तक चलेगा।अभियान का उद्देश्य आम जनता को यूपी-112 की आपात सेवाओं, महिलाओं के लिए नाइट एस्कॉर्ट सेवा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘सवेरा योजना’ जैसी सुविधाओं की जानकारी देना है। साथ ही, कोहरे में सुरक्षित वाहन संचालन, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, धीमी गति से वाहन चलाना और आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करना जैसे विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा।

हर टीम में 14 सदस्य शामिल होंगे

तीन विशेष प्रचार टीमों का गठन किया गया है, जिनमें हर टीम में 14 सदस्य शामिल होंगे। टीमों में 2 पुलिस अधिकारी और 12 प्रचार-प्रसार दल के सदस्य होंगे। ये टीमें स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाकर नुक्कड़ नाटकों, एलईडी वैन, जागरूकता वीडियो और संवाद के माध्यम से लोगों को सूचित करेंगी।

अभियान की शुरूआत आज इन जनपदों से होगी

अभियान की शुरुआत 20 दिसंबर से गोरखपुर, बहराइच और बस्ती जनपदों में होगी। लोगों को बताया जाएगा कि आपात स्थिति में 112 पर कॉल कैसे करें, महिलाओं के लिए नाइट एस्कॉर्ट सेवा का उपयोग कैसे करें और वरिष्ठ नागरिक सवेरा योजना के तहत किस प्रकार मदद ले सकते हैं।

यह भी पढ़े : कोडीन सिरप केस पर योगी का बड़ा हमला, बोले– यूपी का हर माफिया सपा से जुड़ा, जांच में होंगे बड़े खुलासे

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, 7 बसें व 3 कारें टकराईं, 13 की मौत

यह भी पढ़े : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, सीएम योगी ने जताया हर्ष

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button