उप्र न्यूज़

अम्बेडकर नगर: टांडा विधानसभा में SIR के तहत बूथों का निरीक्षण, वोटर लिस्ट की गहन समीक्षा

एसएमयूपीन्यूज,अम्बेडकर नगर। विधानसभा क्षेत्र 278 टांडा में मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान (SIR) के तहत बूथों पर गहन समीक्षा का कार्य किया गया। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने विभिन्न सेक्टरों में जाकर बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और BLO व BLA से सीधे संवाद कर मतदाता सूची की स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़े :राज्यसभा में चुनाव सुधारों पर तीखी बहस, ईवीएम से लेकर एसआईआर तक सत्ता–विपक्ष आमने-सामने

कटने वाले वोटों की समीक्षा की गई

सेक्टर 16 नरायणपुर में बूथ संख्या 45 और 46, प्राथमिक विद्यालय पूर्वी व दक्षिणी में पहुंचकर मतदाता सूची की समीक्षा की गई। यहां SIR के अंतर्गत मतदाताओं के नामों की जांच, सत्यापन और संभावित कटने वाले वोटों की जानकारी ली गई।वहीं, सेक्टर सद्दरपुर में बूथ संख्या 96 और 97, प्राथमिक विद्यालय मामरेजपुर उत्तरी व पूर्वी में जाकर वोटर लिस्ट का परीक्षण किया गया। इस दौरान कटने वाले वोटों की समीक्षा की गई और BLO को निर्देश दिए गए कि शेष बचे कार्यों को समयबद्ध तरीके से शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे।

यह भी पढ़े : राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ

पार्टी मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग : सुनील सावंत

निरीक्षण के दौरान जिला महासचिव रोहित प्रजापति, विधानसभा उपाध्यक्ष अंकित वर्मा, रिंकू त्रिपाठी, आलोक सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मतदाता सूची की शुद्धता को लोकतंत्र के लिए अहम बताते हुए पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर दिया।जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने कहा कि पार्टी मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग है और SIR अभियान के तहत हर बूथ पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से न हटे।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : यमुना एक्सप्रेस-वे बना आग का कब्रिस्तान, जिंदा जले यात्री, 6 की मौत, दर्जनों झुलसे

यह भी पढ़े : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, सीएम योगी ने जताया हर्ष

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button