भाई के साथ स्कूटी से जा रही युवती के साथ कार सवारों ने की छेड़छाड़

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।मोयूपी की राजधानी में छेड़खानी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। यही वजह है कि समता मूलक चौराहे से भाई के साथ स्कूटी से जा रही युवती का कार सवारो चार किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान कार से गंदे इशारे, कमेंट और फब्तियां कसते रहे। युवती ने कुछ बोला तो उसे धमकाते हुए भाग निकले। इस दौरान युवती ने कार का नंबर नोट कर लिया और गाजीपुर थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी से कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
रास्ते पर कार सवार करते रहे अश्लील इशारे
पुलिस को युवती ने बताया कि वह नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक अस्पताल में काम करती हूं। सोमवार को परिवार के साथ गोमतीनगर में घूमने गए थे। रात में वहां होटल में भोजन करने के बाद अपने भाई के साथ स्कूटी से इंदिरानगर के लिए अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह समता मूलक चौराहे पर पहुंची, वहीं से एक कार में बैठे कुछ लड़कों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक वह उन्हें नजर अंदाज करती रही लेकिन फिर पास आगर गंदे -गंदे कमेंट करने लगे।
बीच रास्ते में कई जगह ओवरटेक करने का किया प्रयास
इतना ही नहीं चार किलोमीटर तक उनका पीछा करते हुए गंदे गंदे इशारे करते रहे। बीच में कई जगह पर ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। जिसकी वजह से वह काफी डर गई। पालीटेनिक चौराहे के पास जब उनका विरोध किया तो धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान युवती ने कार का नंबर नोट कर लिया था। इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार का नंबर प्रयागराज आरटीओ के यहां पंजीकृत है। सीसीटीवी कैमरे से कुछ युवाओं की पहचान भी हुई है। अरोपी में कुछ अधिवक्ता बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े : कई मंदिरों की चौखट पर मांगी थी मन्नत, फिर मिली सिमरन, सौतेले पिता की हैवानियत बनी काल
यह भी पढ़े : ठेकेदार हत्याकांड : दो पत्नी होने के बाद भी उमाशंकर का तीसरी युवती से चल रहा था चक्कर
यह भी पढ़े : कमता चौराहे पर जाम से मिलेगी राहत, डीसीपी ट्रैफिक ने संभाली कमान
यह भी पढ़े : लखनऊ में सौतेले पिता ने बेटी की चाकू से गोदकर की हत्या,बचाने पहुंची मां को भी किया घायल
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती जल्द, अगले माह नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना




