उप्र न्यूज़देश प्रदेश

“गोदभराई में घुसा सिरफिरा आशिक! सबके सामने युवती को उठाने लगा, फिर मच गया बवाल”

कन्नौज। कन्नौज में गोदभराई का एक खुशियों भरा समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब एक सिरफिरा युवक अचानक कार्यक्रम में घुस आया और सबके सामने युवती को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई और समारोह में मौजूद लोग सकते में आ गए।

घर में रिश्तेदार और मेहमान मौजूद थे

बताया जा रहा है कि शहर के काजीटोला मोहल्ले में गोदभराई की रस्म चल रही थी। घर में रिश्तेदार और मेहमान मौजूद थे। इसी दौरान सागर नाम का युवक वहां पहुंच गया। आरोप है कि वह काफी समय से 21 वर्षीय युवती पर शादी का दबाव बना रहा था और लगातार उसका पीछा कर रहा था।

सबके सामने युवती को खींचने लगा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक सीधे युवती के पास पहुंचा और उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। युवती के विरोध और शोर मचाने पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के होश उड़ गए। कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।

मेहमान बने युवती के रक्षक

युवती की चीख सुनकर परिजन और मेहमान दौड़ पड़े। लोगों ने घेराबंदी कर आरोपी को भागने का मौका नहीं दिया और युवती को सुरक्षित उसके चंगुल से छुड़ा लिया। इसके बाद युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

लंबे समय से बना रहा था दबाव

पीड़िता के भाई के अनुसार आरोपी सागर काफी समय से उसकी बहन को परेशान कर रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। परिवार सामाजिक बदनामी के डर से अब तक चुप था, लेकिन गोदभराई समारोह में हुई इस हरकत ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button