होमउप्र न्यूज़बहराइच में भेड़िया के बाद अब तेंदुए ने भी मचाया आतंक

बहराइच में भेड़िया के बाद अब तेंदुए ने भी मचाया आतंक

बहराइच। जंगल से सटे गांवों में तेंदुआ ने किसान और बालिका पर हमला कर दिया। बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। किसान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिले में भेड़िया के साथ तेंदुआ भी हमला करने लगा है। गुरुवार रात को दो गांवों में तेंदुआ ने हमला कर दिया।

हरखापुर गांव में पहुंचा तेंदुआ, किसान पर बोला हमला

सबसे पहले धर्मापुर रेंज के हरखापुर गांव में तेंदुआ पहुंच गया। उसने खेत में काम कर रहे किसान मधु सूदन (35) पुत्र राम कुमार पर हमला कर दिया। किसान ने संघर्ष कर जान बचाई। उसे सीएचसी लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर रात नौ बजे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहीं सुजौली थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरवा गांव निवासी सायबा (14) पुत्री वसीम खान गुरुवार रात को घर के बाहर सो रही थी। रात 10 बजे के आसपास जंगल से निकल कर आए तेंदुआ ने बालिका पर हमला कर दिया।

बालिका के रोने पर जागे परिवार के लोग

बालिका के रोने पर परिवार के लोग जागे। सभी ने हांका लगाया। बालिका को सीएचसी मोतीपुर लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात 12 बजे हालत में सुधार न होने पर बालिका को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तेंदुए ने अलग अलग गांवों में हमला किया है। जिसमें बालिका समेत दो घायल हुए हैं।

और रास्ते में करना पड़ा इलाज

सुजौली थाना क्षेत्र निवासी सायबा को तेंदुआ ने नोचकर बुरी तरह घायल कर दिया है। एएलएस एंबुलेंस यूपी 32 बीजी 8171 से जिला अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन नानपारा के आगे बालिका की हालत गंभीर हो गई। जिस पर ईएमटी अशोक कुमार यादव ने ऑनलाइन डॉक्टर जितेंद्र कुमार की सहायता लेकर प्राथमिक उपचार दिया। जिस पर बालिका की हालत स्थिर हुई। इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments