उप्र न्यूज़

बाइक पर टूटकर गिरा बिजली का तार, लगी आग, बच्चा समेत तीन की मौत

लखनऊ । यूपी में इन दिनों हादसों का दौर चल रहा है। कभी सड़क तो कभी बिजली के शिकार हो जा रहे है। कुछ ऐसा ही दिल दहला देने वाली घटना यूपी के लखीमपुरखीरी से सामने आयी है। यहां के थाना हैदराबाद क्षेत्र में सीतापुर ब्रांच नहर पटरी पर सोमवार की दोपहर बाद करीब चार बजे 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर बाइक पर गिर गया। इससे बाइक में आग और करंट लगने से एक किशोर, दो बच्चे और दो महिलाएं झुलस गईं। हादसे में बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

बाइक पूरी तरह से जलकर हो गई खाक

जानकारी के लिए बता दें कि हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना का मंजर जो भी देखा उसका देखने के बाद कलेजा कांप उठा। इस हादसे में मरने वालों में दो भाई-बहन थे। एक बच्चा और महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। दोनों को गोला सीएचसी भेजा गया है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम और सीओ के साथ विद्युत निगम के अफसर मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि तार गिरने से बाइक में आग भी लग गई थी। हादसा इतना वीभत्स था कि मृतकों के शरीर बुरी तरह जल गए। बाइक भी पूरी तरह से जल गई। 

शादी समारोह का निमंत्रण देकर लौट रहे थे पीलीभीत

दर्दनाक हादसे में बाइक सवार बबलू (17) पुत्र अमरीश, मंजू (40) पुत्री अमरीश, अनमोल (4) पुत्र सोनेलाल की मौत हो गई। जबकि बिंदिया (55) पत्नी अमरीश और खुशी (6) पुत्री सोनेलाल झुलस गई। ये नीमगांव से शादी का निमंत्रण देकर अपने घर वापस बहादुरपुर, थाना सेहरामई, जिला पीलीभीत के लिए लौट रहे थे। इस दौरान उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया। वहीं मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button