होमउप्र न्यूज़महाकुम्भ में होमगार्ड के जवानों ने तीन नाविकों की डूबने से बचाया,...

महाकुम्भ में होमगार्ड के जवानों ने तीन नाविकों की डूबने से बचाया, डीजीपी ने की सराहना

शिशिर पटेल,लखनऊ/प्रयागराज। यूनेस्को द्वारा मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर महाकुंभ में ड्यूटी के साथ मानवता का दृश्य उस समय देखने को मिला जब तीन नाविकों को डूबते हुए होमगार्ड के जवानों ने बचाया । घटना गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे की महाकुंभ के सेक्टर 25 की है। यह सब जवानों के कुशल नेतृत्व की वजह से ही संभव हो पाया। कड़ी मेहनत और सूझ बूझ से नाविकों की जान बचाने में सफल रहे है।

नाव से सामाग्री लेकर आ रहे जवानों की पड़ी नजर

होमगार्ड के कमांडेंट अमित कुमार पांडेय ने बताया कि कण्टीजेण्ट इंचार्ज बीओ दयाशंकर मिश्र एवं अवैतनिक पीसी विनोद कुमार त्रिपाठी, होमगार्ड विष्णु कुमार पाण्डेय कम्पनी नरखोरिया जनपद बस्ती जो 19-12-2024 को सेक्टर 25 से पूर्वान्ह 11:55 बजे होमगार्ड लाइन (प्रशासनिक भवन) आ रहे थे, तीनों जवानों ने सामग्री ले जा रहे नाव के पलटने के कारण डूब रहे तीन नाविकों की डूबने से जांच बचाई।

डीजीपी ने जवानों को पुरस्कृत करने का दिया निर्देश

जिसमें एक दिव्यांग नाविक भी था। उन्होंने बताया कि पीपापुल के नीचे से जा रहे तीन नाविक महेश, जगदीश एवं सुखलाल जो गंगा में डूब रहे थे, उन्हें इनके ‌द्वारा अपने अदम साहस का परिचय देते हुए इन तीनों नाविको को बचाया गया । तत्पश्चात एनडीआरएफ टीम को भी इन नाविकों द्वारा सूचना दी गयी।डीजीपी उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार द्वारा होमगार्डस के द्वारा किये गये बचाव कार्य की सराहना करते हुए एसएसपी कुंभ मेला को उन्हें पुरस्कृत करने के लिए निर्देशित किया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments