उप्र न्यूज़देश प्रदेश

दानों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 70 लाख का गांजा, गिरफ्तार

लखनऊ । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय तस्कर को 280 कि.ग्रा. गांजा ट्रक सहित (अनुमानित मूल्य लगभग 70 लाख रूपये) के साथ एसटीएफ ने आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम भूपेन्द्र कुमार पुत्र शिव सिंह निवासी कांगडाघाट थाना कंडाघाट जनपद सोलन (हिमांचल प्रदेश) है। इसके कब्जे से गांजा के अलावा एक ट्रक, एक मोबाइल फोन और 1450 रुपये नकद बरामद किया है।

काफी दिनों से इनकी तलाश कर रही थी एसटीएफ

एसटीएफ यूपी को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर तस्करों के सक्रिय होने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की एक टीम इनकी तलाश में जुटी थी। टीम को विश्वस्त सूत्र से ज्ञात हुआ कि अवैध मादक पदार्थों की अन्तर्राज्यीय स्तर पर तस्करी करने वाला तस्कर आसाम से ट्रक में अवैध मादक पदार्थ (गॉजा) लोड करके मेहनाजपुर की तरफ आने वाला है, यदि शीघ्रता की जाये तो पकडा जा सकता है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस से सम्पर्क करके उनको साथ लेकर पूरब का पुरा, कस्बा मेहनाजपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

आजमगढ़ में प्रशान्त राय को देने जा रहा था गांजा

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि यह ट्रक उसी का है। वह डिब्रूगढ (आसाम) से दिल्ली के लिए प्लास्टिक का दाना लोड किया था। जिसके उपरान्त गांजा लोड करने तेजपुर(आसाम) गया था। वहाँ से उक्त ट्रक में प्लास्टिक के दानों के बीच में गांजा छिपा कर ला रहा था। वह जनपद आजमगढ़ के स्थानीय गांजा तस्करों एवं कथित प्रशान्त राय नाम के व्यक्ति से लगातार सम्पर्क में था। यह गांजा उसी प्रशान्त राय को देना था।गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button