होमउप्र न्यूज़दो मालगाड़ियों की आमने-सामने हुई टक्कर, चालक घायल

दो मालगाड़ियों की आमने-सामने हुई टक्कर, चालक घायल

सुल्तानपुर में रेलवे विभाग के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही ने बड़ी घटना हो गई। हालांकि गनीमत रही कि दुर्घटना में एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। दो मालगाड़ियों की आमने सामने टक्कर हो गई।हादसे में एक मालगाड़ी का ड्राइवर हुआ घायल तो दूसरी मालगाड़ी के करीब आधा दर्जन डिब्बे पटरी से उतरे।

बता दें कि लखनऊ वाराणसी और अयोध्या प्रयागराज रेलवे ट्रैक फिलहाल बाधित हो गया है। सुल्तानपुर जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास की यह घटना हुई। रेलवे के आला अधिकारियों का घटना स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। घटना में प्रथम दृष्टया मानवीय चूक प्रतीत होता दिख रहा है।हादसे के बाद सटल अप डाउन कैंसिल कर दी गई है। बेगमपुरा का रूट बदल दिया गया है। सुल्तानपुर लखनऊ रूट बंद है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments