उप्र न्यूज़

एयरटेल टावर से बैट्री चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

 एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी के जानकीपुरम पुलिस ने एयरटेल टावर से बैटरियों की चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गईं 24 अदद बैटरियां और घटना में प्रयुक्त एक अर्टिगा गाड़ी भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार अभियुक्तोें का नाम अनिल कुमार पुत्र हरद्वारी लाल (36 वर्ष), निवासी खैरवा, सिधौली, सीतापुर ,अनिल कुमार पाल पुत्र लालराम (32 वर्ष), निवासी पुरैना, थाना कमलापुर, सीतापुर, पवन यादव पुत्र बच्चुलाला, निवासी झ्र तुलसीपुर, कमलापुर, सीतापुर है।

अशोक सिंह ने बैटरी चोरी का दर्ज कराया था मुकदमा

डीसीपी अपराध कमलेश दीक्षित ने बताया कि शिकायतकर्ता अशोक सिंह निवासी गोमतीनगर, अपने साथियों के साथ थाने पहुंचे और बताया कि जानकीपुरम क्षेत्र के नया खेड़ा स्थित एयरटेल टावर से बैटरियां चोरी हो गई हैं। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। टावर से बैटरी चोरी करने वालों की पुलिस काफी छानबीन के बाद आज गिरफ्तार कर लिया।

24 बैटरियां चुराने की स्वीकार की बात

पूछताछ में तीनों ने एयरटेल टावर से 24 बैटरियां चुराने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर सभी बैटरियां और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया। वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। सभी अभियुक्तों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी अन्य जनपदों से भी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़े : वंदे भारत पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमे दर्ज

यह भी पढ़े : कंधे देते-देते थक चुका बाप, तीसरी औलाद की मौत पर टूटा सब्र, जानिये पूरा मामला

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम याेगी, उपमुख्यमंत्रियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

यह भी पढ़े : सीबीआई अफसर बनकर बरेली के वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी,चार गिरफ्तार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button