उप्र न्यूज़देश प्रदेश

बरेली जेल से चल रहा था अपराध तंत्र, एसटीएफ ने अफसार को किया गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  पुलिस अभिरक्षा में मारे गए माफिया अशरफ के निर्देश पर संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले 50,000 के इनामी अपराधी अफसार अहमद को यूपी एसटीएफ ने दिल्ली के साउथ ईस्ट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उपनिरीक्षक जय प्रकाश राय की टीम ने की।

कैसे पहुंची एसटीएफ अफसार तक?

एसटीएफ के अपर पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इनामी बदमाश अफसार अहमद, प्रयागराज के पूरा मुफ्ती क्षेत्र के सल्लाहपुर का रहने वाला है और कई दिनों से दिल्ली में छिपकर रह रहा था।सूत्रों से लगातार सूचना मिल रही थी कि अशरफ का यह खास गुर्गा दिल्ली में सक्रिय है। इसके बाद उपनिरीक्षक जय प्रकाश राय की टीम को इसके पीछा करने की जिम्मेदारी दी गई। बुधवार को मुखबिर की पुष्टि के बाद इसे दबोच लिया गया।

अफसार का आपराधिक जाल

पूछताछ में अफसार ने खुलासा किया कि वह जेल में बंद माफिया अशरफ से बरेली जिला कारागार में मिलता था। वह अपनी ही आईडी से अपने साथियों अजहर, लल्ला गद्दी, गुड्डू, मुस्लिम, साबिर और अरमान को भी अशरफ से मुलाकात करवाता था।अफसार ने यह भी स्वीकार किया कि वह अशरफ के इशारों पर रंगदारी, लूट, अपहरण और हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देता था।

यह भी पढ़े : यूपी में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी,डीजीपी ने समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश

यह भी पढ़े : कोडीन कफ सीरप तस्करी पर कसा शिकंजा, विशेष जांच दल (SIT) का गठन

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button