उप्र न्यूज़देश प्रदेश

शार्ट सर्किट से कमरे लगी आग,दर्जी और उसके सहयोगी की जलकर मौत

मीरजापुर।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव में मंगलवार की देर रात बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने से कपड़ा सिलाई का काम करने वाले दुर्जनीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय दर्जी बृजलाल उर्फ निराला हरिजन और उसके साथी 57 वर्षीय हरिश्चंद्र उर्फ कल्लू कोल की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्जनीपुर गांव निवासी बृजलाल उर्फ निराला गांव निवासी पूर्व प्रधान छोटे लाल तिवारी के मकान में एक कमरा किराए पर लेकर करीब पंद्रह वर्षों से अपने साथी हरिश्चंद्र उर्फ कल्लू के साथ कपड़ा सिलाई का काम करते थे।

शार्ट सर्किट होने से कमरे के भीतर आग लग गई

मंगलवार की रात खाना खाने के बाद दोनों लोग शटर गिराकर कमरे सो गए जहां देर रात बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने से कमरे के भीतर आग लग गई आग की चपेट में आने से दोनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार सुबह बगल में गुमटी में चाय की दुकान लगाने वाली निर्मला देवी पहुंची तो देखा कि कमरे के भीतर से धुआं सुलग रहा है।टेलर के कमरे से धुआं सुलगता देख महिला ने अगल बगल के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शटर उठाकर देखा तो बृजलाल और उसके सहयोगी हरिश्चंद्र दोनों मृत अवस्था में पड़े थे।

बिस्तर तथा खाद्य सामग्री जलकर राख हो गया था

कमरे में रखा सिलाई का कपड़ा, बिस्तर तथा खाद्य सामग्री जलकर राख हो गया था।सूचना पर पहुंचे तहसीलदार लालगंज तरूण प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक अरविंद सरोज ने घटना की जांच पड़ताल की। तहसीलदार तरूण प्रताप सिंह ने बताया कि टेलर बृजलाल और उसके सहयोगी हरिश्चंद्र दोनों के पास भूमि है दोनों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलवाया जाएगा। मृतक बृजलाल उर्फ निराला की पत्नी की मृत्यु तीस वर्ष पूर्व हो चुकी है। बृजलाल का इकलौता बेटा बृजेश गुजरात में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

बीस वर्ष पूर्व अपने ननिहाल नदौली में आकर बस गए थे

वहीं प्रयागराज जिला के कोरांव थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी हरिश्चंद्र उर्फ कल्लू कोल बीस वर्ष पूर्व अपने ननिहाल नदौली में आकर बस गए थे । पत्नी प्रमिला देवी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर दोनों गांव के प्रधान प्रतिनिधि धीरज मिश्र और बैजनाथ बिंद ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि दुर्जनीपुर गांव में बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने से आग लगने से किराए के कमरे में कपड़े की सिलाई का काम करने वाले बृजलाल और उसके सहयोगी हरिश्चंद्र की मौत हो गई है। परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button