उप्र न्यूज़देश प्रदेश

क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी सोनल चंद्रा को आया हार्ट अटैक, इलाज के दौरान मौत

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित ओसीएफ स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार दोपहर एक क्रिकेट मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बैटिंग के बाद खिलाड़ी सोनल चंद्रा (34) को अचानक सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद वह स्टेडियम की सीढ़ियों पर बैठकर बेसुध हो गए।साथी खिलाड़ियों ने तुरंत उन्हें ओसीएफ अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

बैटिंग के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, सोनल चंद्रा ने मैच में ओसीएफ टीम के खिलाफ खेलते हुए 33 रन बनाए थे। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे मैदान में ही असहज महसूस करने लगे।साथियों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हार्ट संबंधी समस्या बताते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिवार में कोहराम,खेल जगत में शोक

सोनल की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वे न केवल क्रिकेट खिलाड़ी थे बल्कि उप्र क्रिकेट एसोसिएशन में अंपायर और एक निजी स्कूल में शिक्षक भी थे।परिवारिक जानकारी के अनुसार, उनके पिता बीएसएफ में थे और वे बचपन में ही शहीद हो गए थे। उनकी मां सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं।सोनल चंद्रा झंडा क्लब की ओर से खेलते थे और क्रिकेट के प्रति बेहद समर्पित थे। उनकी असमय मौत से खेल जगत और स्थानीय लोगों में गहरा शोक है।

यह भी पढ़े : क्रिकेट खेलते वक्त दर्दनाक हादसा: 13 वर्षीय ऋषभ के गले से आर-पार हुआ सरिया, 3.5 घंटे चला ऑपरेशन

यह भी पढ़े : कौन थे ‘फरसा वाले बाबा’? मौत के बाद मथुरा में भड़का गुस्सा, हाईवे पर बवाल

यह भी पढ़े : यूपी STF की बड़ी कार्रवाई: शुभम लोनकर गैंग का सदस्य गिरफ्तार, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का आरोपी दबोचा

यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: रिटायर्ड सचिवालय कर्मी वृद्धा की संदिग्ध हालात में हत्या, घर में मिला शव

यह भी पढ़े : आईपीएल से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button