उप्र न्यूज़

लखनऊ पुलिस ने लॉन्च की 42 रेसर मोबाइल बाइक, ट्रैफिक व्यवस्था होगी और बेहतर

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लखनऊ पुलिस ने एक नया कदम उठाया है। बुधवार को पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने 42 अत्याधुनिक ‘रेसर मोबाइल बाइक’ को ट्रैफिक विभाग को सौंपा। इन बाइकों की तैनाती शहर के प्रमुख ट्रैफिक हॉटस्पॉट्स पर की जाएगी, जिससे जाम की समस्या को तेजी से सुलझाया जा सके।

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर करेंगे त्वरित कार्रवाई

इन रेसर बाइकों को खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए तैयार किया गया है जहां ट्रैफिक जाम या अव्यवस्था जल्दी बनती है और फील्ड टीम को तुरंत रिस्पॉन्स देना होता है। इन बाइकों में अत्याधुनिक तकनीक जैसे हैंडसेट, ब्रेथ एनालाइज़र, स्पीडोमीटर और चालान काटने की डिजिटल व्यवस्था दी गई है, जिससे ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।

पुलिस कमिश्नर ने कहा- इन बाइकों से ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार

पुलिस कमिश्नर ने लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि, “इन बाइकों से न केवल ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार होगा, बल्कि दुर्घटनाओं और नियम उल्लंघन की घटनाओं पर भी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।” उन्होंने बताया कि इन बाइकों के जरिये अब ऐसे स्थानों पर भी पुलिस तेजी से पहुंचेगी, जहां सामान्य पेट्रोलिंग वाहन नहीं पहुंच पाते।

रेसर बाइक टीमों को दिया गया है खास प्रशिक्षण

रेसर बाइक की टीमों को खास प्रशिक्षण दिया गया है और इनका संचालन पूरी तरह से आधुनिक संचार और निगरानी तंत्र से जुड़ा रहेगा। लॉन्चिंग के बाद सभी बाइकें अलग-अलग ट्रैफिक डिविजनों में भेज दी गई हैं और संचालन शुरू हो चुका है।यह पहल लखनऊ पुलिस की स्मार्ट और टेक-सक्षम ट्रैफिक व्यवस्था की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

संवेदनशील स्थानों पर इनकी की गई है तैनाती

कमिश्नरेट लखनऊ के निरन्तर विस्तारीकरण के फलस्वरूप विभिन्न चौराहों / तिराहों / स्थलो एवं मार्गों पर सुगम एवं सुदृढ़ यातायात व्यवस्था/प्रबंधन के दृष्टिगत 42 रेसर मोबाइल को शहर के विभिन्न मार्गों विशेषकर यातायात के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण/संवेदनशील मार्गों पर संचालित किये जाने हेतु पुलिस आयुक्त द्वारा आज रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ से 42 रेसर मोबाइल को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, लखनऊ, पुलिस उपायुक्त, यातायात, लखनऊ, अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात लखनऊ, एवं अन्य यातायात पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

रेसर मोबाइलों को आधुनिक यातायात उपकरणों से किया गया लैश

पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा उक्त रेसर मोबाइल को अपनी डियूटी के दौरान कुशल व्यवहार अनुशासन का परिचय देते हुए अपने बीट में त्वरीत कार्यवाही एवं बेहतर प्रदर्शन किये जाने हेतु मार्गदर्शन / निर्देशन प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है, कि शहर के प्रमुख संवेदनशील स्थलों / मार्गों पर सुगम एवं सुदृढ़ यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने हेतु उक्त रेसर मोबाइलों को आधुनिक यातायात उपकरणों यथा बाँडी वार्न कैमरा, लाउड हेलर, मोबाइल फोन, ब्रीथ एनालाइजर एवं अन्य यातायात व्यवस्था सम्बन्धी उपकरणों से युक्त किया गया हैं।

यह भी पढ़े : बकरीद को लेकर लखनऊ पुलिस की तैयारियां तेज, सौहार्द बनाए रखने की अपील

यह भी पढ़े : अलीगंज में युवक की हत्या, CCTV में रिश्तेदार आरोपी कैद

यह भी पढ़े : लखनऊ में तीन साल की दिव्यांग बच्ची के साथ दरिंदगी, हालत गंभीर

यह भी पढ़े : अग्निवीरों को 20% आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़े : नए डीजीपी राजीव कृष्ण ने पहले दिन दिखाया सक्रिय नेतृत्व का नमूना, जानिये कैसे

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button