भदोही। विदर्भ और इंडिया-ए टीम से खेल चुके जिले के क्रिकेटर हर्ष दुबे का टीम इंडिया की मुख्य टीम में चयन हुआ है। वह अगले महीने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में टीम इंडिया की ओर से खेलेंगे। इससे उनके परिजनों और रिश्तेदारों में हर्ष है। यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे के बाद वे जिले के तीसरे खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया के लिए खेलेंगे। बड़े पिता राजेंद्र दुबे ने बताया कि

हर्ष दुबे की कहानी भी संघर्षों से भरी रही

मूल रूप से डीघ ब्लॉक के तिलंगा गांव निवासी हर्ष दुबे की कहानी भी संघर्षों से भरी रही है। बेटे के क्रिकेट के प्रति जुनून को देखते हुए उनके माता-पिता नागपुर में ही शिफ्ट हो गए। उनके पिता सुरेंद्र दुबे ने साल 2015 में आर्मी की नौकरी छोड़ दी। वहीं उनकी मां ज्योति दुबे ने एक साल पहले ही बेटे की खातिर शिक्षिका की नौकरी छोड़कर पूरा ध्यान बेटे के कॅरिअर पर दिया।

16 सदस्यीय टीम में हर्ष को भी शामिल किया गया

हर्ष विदर्भ की तरफ से अंडर-13, 16, 19 और रणजी खेल चुके हैं। रणजी खेलते हुए उन्होंने एक ही सीजन में 69 विकेट लेकर रिकाॅर्ड बनाया था। इसके बाद उनका चयन इंडिया-ए टीम में हो गया। वह आईपीएल में सनराइज हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। टीम इंडिया की घोषित 16 सदस्यीय टीम में हर्ष को भी शामिल किया गया है। उनके चयन की सूचना पर रिश्तेदार रामकृष्ण द्विवेदी ने खुशी जताई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *