उप्र न्यूज़

लखनऊ में बाइक से स्टंट करने का वीडियो वायरल

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। राजधानी में बाइक व कार से स्टंट करने के मामले थम नहीं रहे है। जबकि ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी कार व बाइक चालक स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे है। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही वीडियो इकाना स्टेडियम के पास का वायरल हुआ है। वीडियो में एक बाइक सवार स्टंट कर रहा है। पुलिस ने मामला प्रकाश में आने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बाइक की गद्​दी पर खड़े होकर युवक कर रहा स्टंट

बता दें कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में साफ -साफ दिखाई पड़ रहा है कि एक बाइक सवार इकाना स्टेडियम के पास सड़क पर बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहा है। इस दौरान सड़क से लोग व छोटे बच्चे आते जाते दिखाई दे रहे है। कुछ दूर तक इसी तरह बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता रहा । इस दौरान उसी के दोस्त उसकी वीडियो बना रहे थे। अब जब इसका वीडियो साेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गयी। अहिमामऊ चौकी इंचार्ज वीडियो वायरल होने पर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

काकोरी में चलती कार में स्टंट करने वाला गिरफ्तार

काकोरी थानाक्षेत्र में एक चलती कार में स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टंट करने वाले युवक गिरफ्तार कर लिया है। युवक का नाम मानस है जो कि दुबग्गा के टॉड खेडा का रहने वाला है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार राठौर ने बताया कि युवक को गिरफ्तार करने के बाद कार को सीज कर दिया गया है । स्टंट करने का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था।

यह भी पढ़े : तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइकें बरामद

यह भी पढ़े : कानपुर के ग्रीन पार्क में MLC और ADCP में भिड़ंत, ‘डील’ शब्द पर बवाल, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : हाईवे लूट-हत्या कांड का वांछित बदमाश एनकाउंटर में ढेर

यह भी पढ़े : डीजीपी राजीव कृष्ण की पहल: कानून-व्यवस्था सुधार के लिए पुलिस का एक्शन प्लान तैयार”

यह भी पढ़े : मलिहाबाद असलहा तस्करी कांड: लल्लन खां का भतीजा तस्करी रैकेट का सरगना, विदेशी असलहों संग भागा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button