उप्र न्यूज़देश प्रदेश

लखनऊ में नकली नोटो की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

फर्जी नोटों के जरिए अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की साजिश नाकाम

लखनऊ । राजधानी के थाना मड़ियांव पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभावी चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के दौरान नकली करेंसी को असली करेंसी में बदलने वाले 03 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली करेंसी के 500 रुपये के 1402 नोट (14 गड्डी), 100 रुपये के 6946 नोट (70 गड्डी कुल 13,95,600/- रुपये (नकली करेन्सी) बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी है।गिरफ्तार पूछताछ में पता चला कि अभियुक्तों द्वारा नकली नोट को असली नोट में बदल कर अपने साथियों को दे देना तथा अपना कमिशन लेकर अपने शौक पूरे करना है।

पुलिस प्रधान मैरिज लान चौराहे पर में मामूर थी

सोमवार को थाना मड़ियांव पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म-जरायम, तलाश वांछित/वारंटी में प्रधान मैरिज लान चौराहे पर में मामूर थी। मुखविर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि घैला पुल के पहले दाहिने तरफ खाली पडे मैदान मे एक टीन शेड के पास तीन लडके मौजूद है जिनके पास नकली करेन्सी के नोट है और किसी व्यक्ति का इन्तजार कर रहे है यदि जल्दी की जाये तो पकड़े जा सकते हैं, इस सूचना पर मुखविरखास द्वारा बताये गये व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया यह अपना नाम

पकड़े गये व्यक्तियो से नाम पता पूछने पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम आलोक सिंह पुत्र स्व0 देवेन्द्र सिंह निवासी गम्भीरवन थाना जहानागंज जनपद आजमगढ उम्र 21 वर्ष, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सोनू गौंड उर्फ गोलू पुत्र बेचू गौंड निवासी ग्राम रामपुर मुबारक पट्टी बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र 25 वर्ष तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम बृजेश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 बालचन्द्र विश्वकर्मा निवासी सारगढ थाना सिधारी जनपद आजमगढ उम्र 35 वर्ष बताया।

इनके अन्य साथियों की तलाश जारी

तलाशी एवं पूछताछ के दौरान पकड़े गये अभियुक्तगण के कब्जे से नकली करेन्सी के 500 रुपये के 1402 नोट (14 गड्डी), 100 रुपये के 6946 नोट (70 गड्डी) कुल 13,95,600/- रुपये नकली करेन्सी हुए।
पकड़े गये अभियुक्तगण को उनके द्वारा कारित अपराध एवं जुर्म धारा 179/180 बीएनएस से अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
बरामदगी के आधार पर थाना मड़ियांव पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का पूरा विवरण

आलोक सिंह पुत्र स्व0 देवेन्द्र सिंह निवासी गम्भीरवन थाना जहानागंज जनपद आजमगढ उम्र 21 वर्ष (व्यव्साय – खेती), सोनू गौंड उर्फ गोलू पुत्र बेचू गौंड निवासी ग्राम रामपुर मुबारक पट्टी बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र 25 वर्ष (व्यव्साय – चाय की दुकान), बृजेश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 बालचन्द्र विश्वकर्मा निवासी सारगढ थाना सिधारी जनपद आजमगढ उम्र 35 वर्ष (व्यव्साय – लोन दिलवाने का काम) है।

-आपराधिक इतिहास अभियुक्त सोनू गौंड उर्फ गोलू उपरोक्तः

  1. मु0अ0सं0 367/2023 धारा 323/376/504/506 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
    06.अनावरित अभियोगः-
  2. मु0अ0सं0- 273/2026 धारा 179/180 बीएनएस थाना मडियांव जनपद लखनऊ

बरामदगी का विवरण

-500 रुपये के 1402 नोट (14 गड्डी) नकली करेन्सी।
-100 रुपये के 6946 नोट (70 गड्डी) नकली करेन्सी।
-घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोबाइल फोन।
नोट-पुलिस उपायुक्त उत्तरी द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 10000/-रुपये(दस हजार रुपये) के नगद पुरुस्कार से पुस्कृत किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली वाली पुलिस टीम –

प्रभारी निरीक्षक शिवानन्द मिश्र, उ0नि0 नितिन कुमार , उ0नि0 अखिलेश सिंह, उ0नि0 शुभम तिवारी (थाना अलीगंज लखनऊ), उ0नि0 पुष्पेन्द्र चौधरी, उ0नि0 ज्ञानेन्द्र ज्ञौंड, उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार, हे0का0 2015 गौरव कुमार सिंह, हे0का0 267 दुर्गेश सिंह, हे0का0 162 आकाश सिंह, हे0का0 पवन कुमार, का0 दिग्विजय यादव, का0 मयंक कुमार , का0 मन्जीत सिंह , का0 सचिन दुबे शामिल रहे।

यह भी पढ़े : परीक्षा देने जा रही युवतियों को बनाया शिकार, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर ऑटो चालक

यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button