होम उप्र न्यूज़ कुष्ठ आश्रम में लायंस क्लब सिटी द्वारा किया गया सेवा कार्य

कुष्ठ आश्रम में लायंस क्लब सिटी द्वारा किया गया सेवा कार्य

0
17

जरूरतमंदों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं और कपड़े वितरित किए

प्रयागराज। सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज करेलाबाग स्थित कुष्ठ आश्रम में लायन्स क्लब इलाहाबाद सिटी की ओर से सेवा कार्य किया गया। कुष्ठ आश्रम में लगभग 50 पुरुष एवं महिला रोगी निवास करते हैं तथा उनके परिवार के सदस्यों सहित लगभग 80 लोग वहाँ रहते हैं। उनकी दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से वहाँ निवास कर रहे सभी लोगों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ प्रदान की गईं।

प्रत्येक कुष्ठ रोगी को मंजन, टूथब्रश, बड़ी बोतल में तेल, बड़ा नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, बिस्किट, केले आदि वितरित किए गए। आश्रम में रहने वाले पुरुष रोगियों के लिए 25 टी-शर्ट क्लब की अध्यक्ष लायन कल्पना अग्रवाल द्वारा प्रदान की गईं। क्लब की सचिव लायन मीना मध्यान द्वारा मिठाई का वितरण किया गया।

इस सेवा कार्य में क्लब के 15 से अधिक लायन्स सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रीजन चेयरपर्सन लायन विशाल खरे एवं जोन चेयरपर्सन लायन संजय चड्ढा, मेयर अजय अवस्थी,अनूप सिंह, पीयूष अग्रवाल, इंदर मध्यान, सविता सिंह, डी॰के॰ केसरवानी आदि की उपस्थिति भी रही।

मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया यह सेवा कार्य अत्यंत सार्थक, संतोषजनक एवं हृदयस्पर्शी रहा। दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ प्राप्त होने पर कुष्ठ आश्रम के निवासियों के चेहरों पर उत्साह एवं खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर