होम उप्र न्यूज़ रसड़ा: जिला कराटे चैंपियनशिप में जयपुरिया स्कूल का जलवा, जीते 25 पदक

रसड़ा: जिला कराटे चैंपियनशिप में जयपुरिया स्कूल का जलवा, जीते 25 पदक

0
19

11 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य से रचा इतिहास; प्रधानाचार्य ने विजेताओं को सम्मानित किया

संजीव सिंह रसड़ा, बलिया। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा के विद्यार्थियों ने तृतीय ज्ञानती देवी मेमोरियल कप जिला कराटे चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों ने कुल 25 पदक जीते, जिनमें 11 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव सिंह चौहान ने पदक विजेता विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना ही इस सफलता का आधार है।

प्रधानाचार्य ने कराटे प्रशिक्षक रोहित राजभर के समर्पण, कठोर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आगे भी इसी लगन और अनुशासन के साथ खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षक को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर