लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) थाना मेरठ की टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। ANTF मेरठ और हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय तस्कर को हरियाणा के करनाल जनपद से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 20 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
तरावड़ी ओवरब्रिज के नीचे से हुई गिरफ्तारी
पुलिस महानिदेशक उ.प्र., अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) और अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) लखनऊ के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक (ANTF लखनऊ) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। ANTF मेरठ के उप-निरीक्षक राजेंद्र कुमार और कांस्टेबल अंकित कुमार की टीम ने हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (यमुनानगर यूनिट) के सहयोग से 4 अक्टूबर 2026 को तरावड़ी ओवरब्रिज के नीचे (थाना तरावड़ी, जिला करनाल) घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली-NCR और हरियाणा में सप्लाई
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू कुमार पुत्र दिनेश्वर राय, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना दरियापुर, जनपद सारन (बिहार) के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी सोनू कुमार ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से नशे की तस्करी में लिप्त है। वह ओडिशा से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर लाता था और उसे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा तथा आसपास के राज्यों में महंगे दामों पर सप्लाई करता था। वह पहले भी इस क्षेत्र में कई बार गांजे की खेप पहुंचा चुका है।
फारवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त से कई अहम और महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं। ANTF की टीम अब इस गिरोह के ‘फारवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज’ (सप्लाई चेन और खरीदारों) की पड़ताल कर रही है, ताकि ओडिशा से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक फैले इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों को भी बेनकाब कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
तरावड़ी थाने में दर्ज हुआ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा
इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना तरावड़ी, जनपद करनाल (हरियाणा) में मु.अ.सं. 340/2026, धारा 20(b)(ii)(C) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी
यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज
यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली
यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी
यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर









