सेवा सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, रक्तदाताओं को किया सम्मानित
प्रयागराज। लायंस क्लब प्रयागराज कुंभ सिटी की ओर से सेवा सप्ताह के अंतर्गत इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन के ब्लड बैंक में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्लब के सदस्यों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 11 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
रक्तदान कार्यक्रम ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन पंकज माहेश्वरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। क्लब के मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया कि लायंस क्लब इंटरनेशनल के अनुषांगिक संगठनों की ओर से सेवा सप्ताह के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत कुष्ठ आश्रम और वृद्धाश्रम में सेवा, भंडारे का आयोजन, हनुमान मंदिर में सेवा कार्य तथा बच्चों को किताबें और कॉपियां वितरित करने जैसे कार्यक्रम किए गए। इसी क्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
युवाओं की भागीदारी रही खास
इस रक्तदान कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि रक्तदान करने वालों में क्लब के सदस्यों के बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। युवाओं ने आगे आकर जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान किया। आयोजकों ने इसे प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि युवाओं की ऐसी भागीदारी समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करती है।
कार्यक्रम में श्रीजल केसरवानी, अथर्व केसरवानी, श्रेयांश गुप्ता, चेतन गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता, प्रखर, अभय मिश्रा, रविकांत, देवांश केसरवानी, राहुल और सुनील चौरसिया सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदाताओं को किया सम्मानित
रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए बैग, ब्लड डोनर पिन और प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष शशि केसरवानी, सचिव ममता चौरसिया और विपिन गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।लायंस क्लब प्रयागराज कुंभ सिटी की इस पहल के जरिए सेवा सप्ताह में सामाजिक जिम्मेदारी, मानवीय सहयोग और रक्तदान के महत्व का संदेश दिया गया।
यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी
यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज
यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली
यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी
यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर









